सैंया। खेरागढ़-सैंया मार्ग पर शनिवार की शाम ठेल स्वामी जगदीश निवासी खादर,अयेला ठेल लेकर सैंया चौराहा से अपने गांव जा रहा था। खेरागढ़ की ओर से आ रही बाइक ने ठेल में टक्कर मार दी, जिससे ठेल स्वामी गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीर घायल को सीएचसी सैंया पर लाए, जहां प्राथमिक उपचार देकर एसएन हाॅस्पिटल रैफर कर दिया।