सड़क हादसे में कार सवार घायल
करहल। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे करहल कट पर रविवार को ट्रक की टक्कर लगने से कार सवार युवक चोटिल हो गया। एकता विहार कालोनी भरतपुर राजस्थान निवासी महेश चंद्र लखनऊ से भरतपुर लौट रहे थे। कार जब आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे करहल कट पर पहुंची। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जब तक वह संभल पाते, ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। करहल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद