फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार, चालक गंभीर घायल; पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Sun, 01 Nov 2026 09:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
ट्रक में घुसी कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
आगरा के छलेसर चौकी क्षेत्र में शनिवार रात करीब 12 बजे सड़क हादसा हो गया। लखनऊ जाने वाले मार्ग पर गायत्री कोल्ड स्टोरेज के सामने खड़े ट्रक में पीछे से एक कार आकर घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के गांव देवला निवासी गौरव शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। वह खुद ही कार चला रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें