किरावली। थाना क्षेत्र के बड़ौदा सदर गांव के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। घायलों की पहचान बृजेश उर्फ बंटी (45) निवासी खेड़ा बाकंदाऔर, महेश निवासी अभुआपुरा, थाना किरावली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार से आई और बाइक सवारों में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार बृजेश के दोनों पैर टूट गए, और अन्य दूसरा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में दोनों घायलों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रैफर कर दिया है।