फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो महिला श्रद्धालुओं को कार ने मारी टक्कर

Tue, 18 Jul 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-सोरोंजी मार्ग पर बिजली घर के निकट सोरोंजी से गंगा स्नान कर आ रही दो महिला श्रद्धालुओं को कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों महिलाएं गंभीर घायल हो गईं। घटना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दागश्री (45) निवासी सिविल लाइन मुरैना एवं भूरी (50) निवासी गोपियापुर सिविल लाइन मुरैना अपने परिजन के साथ सोरोंजी गंगा स्नान के लिए आई थीं। सोमवार की देर रात भिटोना बिजली घर के निकट ढाबे से घर जाने के लिए वह सड़क पर आईं तभी कासगंज की ओर से जा रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उन्हें स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें