मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में नगला बल सिंह के पास एक कार अचानक सामने आए गोवंश को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार जनपद एटा निवासी चाचा-भतीजे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार सवार कन्नौज स्थित रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे थे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।जनपद एटा के कल्याणपुर निवासी गवेंद्र सिंह (40) बुधवार को अपनी ससुराल कन्नौज के गांव हसेरन एक त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे। उनके साथ भतीजा राजेश कुमार (34) भी था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद चाचा-भतीजा कार से वापस घर लौट रहे थे। देर रात कार जब थाना एलाऊ क्षेत्र में गांव नगला बल सिंह के पास पहुंची। तभी अचानक सामने गोवंश आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई।कार के पेड़ से टकराने से हुए हादसे में चाचा भतीजे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।