फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत, पांच घायल

Tue, 16 Jun 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • दिल्ली से बिहार जा रहा था परिवार
  • चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के दिल्ली से बिहार जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मूल रूप से सिरबना थाना शिकारगंज जिला पूर्वी चंपारण (बिहार) निवासी अभिमन्यु गुप्ता का परिवार वर्तमान में दिल्ली के (नई बस्ती) आनंद पर्वत में रहता है। सोमवार को अभिमन्यु अपनी मां सरस्वती, बहन प्रभावती, पत्नी मंजू देवी, भाई विकास उर्फ गोलू व तीन वर्षीय भतीजी दीपिका के साथ कार से अपने घर जा रहे थे। 


सुबह तकरीबन 4.15 बजे थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 70 के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 3 वर्षीय मासूम दीपिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


कोरोना को मात देकर लौटे डॉ. आरसी मिश्रा, बोले- मजाक समझने वाले देख लें अमेरिका-ब्राजील-इटली का हाल

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नौहझील सीएचसी पर भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि कार चालक सन्नी रंजन दुबे को नींद की झपकी आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें