सिढ़पुरा। गंजडुंडवारा सिढ़पुरा मार्ग पर बाइक सवार चिकित्सक डॉ. ऋषिचंद्र (70) को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।
डॉ. ऋषिचंद्र निवासी बाजीदपुर शुक्रवार की रात लगभग 8:30 बजे वह बाइक से अपने पुत्र मंजीत के साथ सिढ़पुरा से अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में उन्हें कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। हादसे पर राहगीर एकत्रित हो गए। सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। गंभीर घायल चिकित्सक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना परिजनों को मिली तो उनमें कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।