आगरा। युवा क्रिकेटर कार्तिक शर्मा ने राजस्थान की रणजी टीम की कप्तानी संभालते हुए पहले ही मैच में शानदार शुरुआत की है। कार्तिक ने रेलवे के खिलाफ अपने पहले कप्तानी मुकाबले में राजस्थान को पहली पारी में 159 रन की बढ़त दिलाई। मुकाबला ड्रॉ रहने के बावजूद पहली पारी के आधार पर टीम को महत्वपूर्ण अंक मिले। कार्तिक के क्रिकेट सफर की नींव आगरा में पड़ी है। कोच लोकेंद्र चाहर का कहना है कि इतनी कम उम्र में रणजी टीम की कप्तानी मिलने से आगरा के खेल जगत में भी खासा उत्साह है।