फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लूट के लिए की थी कैंटर चालक की हत्या

Sun, 24 Dec 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कैंटर चालक की लुटेरों ने बीते दिन हत्या कर उसके शव को एटा जिले के जावड़ा नहर में फेंक दिए थे। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना का खुलासा किया। हालांकि एक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। जिसकी तलाश की जा रही। पुलिस की माने तो लूट के लिए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूटे गए माल को बरामद किया है। लूट के लिए हत्या का शिकार हुआ चालक वीरबहादुर कासगंज जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के रामछितैनी गांव का निवासी था। उसके भाई अनारसिंह ने 13 दिसंबर को कोतवाली कासगंज में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस लापता चालक को तलाशने में जुट गई। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को अहम जानकारियां मिलीं। पुलिस ने आरोपी गुफरान निवासी करसाना, मोहम्मद वसीम निवासी जलाली अलीगढ़, शानू निवासी छर्रा अलीगढ़ को गिरफ्तार कर पूछताछ की, इस दौरान पूरा राजफाश हो गया। तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बीते 9 दिसंबर को शाम 6 बजे के करीब चालक की हत्या करके ट्रक मय माल लूट लिए थे। साथ ही चालक का शव जावड़ा नहर में फेंक दिए थे। इस घटना में उनका साथी बंटी भी शामिल था, जो फरार है। बताया गया कि लूटी गई पॉलिथीन लुटेरों के कब्जे से बरामद की गई हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। अभी तक नहर से वीरबहादुर का शव बरामद नहीं हुआ। शव बरामद करने के लिए पुलिस कोशिश कर रही है। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और लूटे गए 120 बोरा पॉलिथीन बरामद की है।
विज्ञापन


पॉलिथीन स्वामी ने भी दर्ज कराई थी एफआईआर
कासगंज। पॉलिथीन मंगाने वाले प्यारे मियां निवासी मोहल्ला बरी थोक गंजडुंडवारा ने गंजडुंडवारा कोतवाली में कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्यारे मियां का कैंटर चालक पर आरोप था कि उसने 120 बोरे पॉलिथीन गुजरात से नर्सरी के लिए मंगाई थी जिसे कैंटर चालक ने गायब कर दिया।


कैंटर चालक की हत्या करके आरोपियों ने शव जावड़ा नहर में फेंक दिया। अभी तक शव बरामद नहीं हो सका है। वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। उनसे लूटी गई पॉलिथीन बरामद कर ली गई है। एक फरार आरोपी की तलाश जारी है- सौरभ दीक्षित, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें