शमसाबाद। दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन तरुण कुमार की निर्मम हत्या के विरोध में शमसाबाद के नागरिकों और विभिन्न संगठनों ने गहरा रोष व्यक्त किया। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष आशिष आर्य के नेतृत्व में युवाओं ने दाऊजी मंदिर से गांधी चौराहे तक विशाल कैंडल मार्च निकाला और ‘हत्यारों को फांसी दो’ के नारों से आकाश गुंजायमान कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कस्बा इंचार्ज को सौंपा। ज्ञापन में दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई है। इस मौके पर उमेश गुप्ता, अजयपाल सिंह, भगत सिंह, कन्हैया धाकरे, संतोष धाकरे, शिवम चौहान, खामानी चक, सभानंद खटीक, सनी खटीक, मनोज सूर्यवंशी, संजय, रवि, शीतल, ललित खटीक, बृजेश कुमार, किशन, सुमित और पिंकू कुमार उपस्थित रहे।