मैनपुरी। जिले के 5 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच बुधवार को बीएड परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। इसी के साथ बीएड परीक्षाएं संपन्न हो गईं। अंतिम दिन समकालीन भारत और शिक्षा के प्रश्नों मेंं परीक्षार्थियों को उलझा हुआ देखा गया।
शहर के डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडन्य पडरिया मैनपुरी में प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मार्गदर्श में परीक्षा आयोजित हुई ।इस नोडल सेंटर 5 महाविद्यालयों का सेंटर था। बुधवार को प्रथम वर्ष कंटेंपरेरी इंडिया एंड एजुकेशन में कुल पंजीकृत विद्यार्थियों 530 में से 505 उपस्थित रहे। 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि आंतरिक उड़न दस्ता दल द्वारा परीक्षार्थियों की मुख्य गेट पर सघन तलाशी, प्रवेशपत्र एवं आईडी प्रूफ की जांच द्वारा करके ही परीक्षार्थियों को कक्षा में भेजा गया।
तत्पश्चात वहां उड़न दस्ता द्वारा औचक निरीक्षण कर सघन तलाशी ली गई। जिले के आरसी कन्या महाविद्यालय, श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय, नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव और राजकीय महिला महाविद्यालय कुरावली पर भी परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई।