फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे प्रत्याशी और समर्थक

Fri, 05 May 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। निकाय चुनाव के लिए मतदान अब संपन्न हो चुका है। मतगणना होने तक मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके बाद भी प्रत्याशी और उनके समर्थक स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं। दरअसल उन्हें मतपेटिकाओं में गड़बड़ी किए जाने की आशंका है। ऐसे में वे एक पल के लिए भी स्ट्रांग रूम को नहीं छोड़ रहे हैं। जिले के दस नगर निकायों के लिए बृहस्पतिवार को जिले में मतदान हुआ था। मतदान के बाद मतपेटिकाओं को संबंधित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाते हुए निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम सील कर दिया था। मैनपुरी और ज्योंती खुड़िया की मतपेटिकाएं जहां टीईपी सेंटर स्थित स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं तो वहीं भोगांव और बेवर की मतपेटिकाएं नेशनल डिग्री कॉलेेज भोगांव में और किशनी व कुसमरा की मतपेटिकाएं रामसिंह महाविद्यालय किशनी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा घिरोर की मतपेटिकाएं ब्लॉक घिरोर में और कुरावली की मतपेटिकाएं देवनागरी इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी हैं। यहां पुलिस का सख्त पहरा भी लगाया गया है। लेकिन प्रत्याशियों को प्रशासन पर भरोसा नहीं है। यही कारण है कि वे लगातार स्ट्रांग रूम की खुद या अपने प्रतिनिधि के माध्यम से निगरानी करा रहे हैं।
शुक्रवार को टीईपी सेंटर पर मैनपुरी से सपा प्रत्याशी सुमन वर्मा के पति कमल वर्मा और उनके समर्थक निगरानी करते नजर आए।
वहीं निर्दलीय प्रत्याशी नेहा गुप्ता के ससुर अरुण गुप्ता भी दो बार स्ट्रांग रूम देखने के लिए पहुंचे। प्रत्याशियों का कहना है कि स्ट्रांग रूम की निगरानी बहुत जरूरी है। जब तक मतगणना नहीं हो जाती है वे निगरानी करते रहेंगी।
विज्ञापन


भोगांव और घिरोर में भी नजर आए समर्थक
नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव और ब्लॉक घिरोर में बनाए गए स्ट्रांग रूम के बाहर भी प्रत्याशी और उनके समर्थक नजर आए। घिरोर में सपा और बसपा के साथ ही भाजपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि भी स्ट्रांग रूम पर मौजूद रहे। वहीं नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव के बाहर एक दुकान पर समर्थक बैठे रहे। वे बाहर से ही स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें