फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डाटा अपलोड में लापरवाही पर 22 विद्यालयों की मान्यता की रद्द

Thu, 01 Jun 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मान्यता प्राप्त स्कूलों के विद्यार्थियों का डाटा यू डायस पर अपलोड करने में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले 22 स्कूलों की मान्यता बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा रद्द की गई। जबकि 248 स्कूलों को दो दिन का अंतिम मौका दिया गया है। दो दिन में डाटा पूरा न कराने पर मान्यता प्रत्याहरण के साथ प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी विद्यालय प्रबंधन को दी गई है। शासन के द्वारा कक्षा 1 से 12 तक शिक्षारत सभी छात्र छात्राओं का डाटा यू डायस पर फीड कराए जाना है। यू डायस पर डाटा फीडिंग पर कार्य शुरू हुए लगभग तीन माह का समय बीत चुका है। इसके बाद भी विद्यालयों की लापरवाही सामने आ रही है। बार-बार चेतावनी देने के बाद भी विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की जानकारी अपलोड नहीं की। इस पर 22 विद्यालयों की मान्यता बीएसए कार्यालय की तरफ से रद्द की गई।
विज्ञापन

समीक्षा में 11 विद्यालय ऐसे पाए गए हैं जिन्होंने अभी तक यू डायस का कार्य ही शुरू नहीं किया है। जबकि 237 विद्यालय ऐसे पाए गए हैं, जिन्होंने वर्ष 2021-22 में जो छात्र संख्या दी थी, शिक्षण सत्र 2022-2023 में उससे कम छात्रों की संख्या उपलब्ध कराई गई। विद्यालयों के द्वारा बरती जा रही लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए इन विद्यालयों को दो दिन का समय देते हुए नोटिस जारी किया गया है। यदि ये विद्यालय दो दिन के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो इनके खिलाफ मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई करने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
यू डायस डाटा फीड कराने में लापरवाही पर 22 विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरण की जा चुकी है। वहीं जिन स्कूलों के द्वारा अभी कार्य शुरू नहीं किया गया है या वर्ष 2021-22 की तुलना में डाटा कम फीड कराया है उनको 3 जून तक का समय दिया गया है। यदि वे इस अवधि में कार्य पूरा नहीं करते हैं तो उनकी मान्यता प्रत्याहरण के साथ प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जाएगी।-राजीव यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें