आगरा। आगरा कॉलेज के फैकेल्टी आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एफईटी) के विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट में चयन हुआ है। गाजियाबाद की एक कंपनी में 6 विद्यार्थी चुने गए हैं। चयनित विद्यार्थियों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग से आयुष शर्मा व यश उप्रेती, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से मानसी उपाध्याय, नमन पाल, आयुष और कोमल पाल शामिल हैं। प्राचार्य डॉ. सीके गौतम ने चयनित विद्यार्थियों को नियुक्तिपत्र प्रदान कर बधाई दी। डॉ. यादवेंद्र शर्मा, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. अनुज पाराशर, डॉ. अमित रावत, इंजी. राहुल जैन, राहुल अंशुमाली और इंजी. हर्षित उपाध्याय ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी है। संवाद