आगरा। शहर में जाम और सड़क दुर्घटनाओं की समस्या कम करने के लिए आरटीओ, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम जल्द ही अवैध टैक्सी, ऑटो और बस स्टैंडों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू करेगी। रामबाग, आईएसबीटी, वाटरवर्क्स चौराहा समेत उन स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार ने बताया कि नोटिस के बावजूद वाहन नहीं हटाने पर उन्हें जब्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे अनधिकृत स्टैंडों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।