आगरा। केंद्र सरकार की योजनाओं को 20 हजार लोगों तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को संजय प्लेस स्थित होटल में कार्यक्रम किया गया। भाजपा नेता किशन चौहान ने रथ को हरी झंडी दिखाकर आगरा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों व गांवों के लिए रवाना किया। बताया कि आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजनाओं और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी सुविधाओं के प्रति रथ जागरूकता फैलाएगा। रथ में टीम रहेगी जो दस्तावेजों की जांच और पंजीकरण में सहायता करेगी। इस अवसर पर धर्मेन्द्र चौहान, श्याम सुंदर परमार, अभिषेक सिंह व अन्य माैजूद रहे।