फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बकाए बिजली बिल के भुगतान के लिए चला अभियान

Fri, 29 Mar 2024 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के उपभोक्ताओं पर बिजली निगम का 33.96 करोड़ धनराशि का बिल बकाया है। विभाग बकाया जमा करवाने के लिए डोर-टू-डोर कैंपेन चलाकर लोगों से बिजली का बिल भरने के लिए अपील कर रहे हैं। बिजली विभाग ने हाल ही में ओटीएस योजना के बाद भी जिले के उपभोक्ताओं पर 33.96 करोड़ की धनराशि बकाया रह गई। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर 7.91 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर 26.05 करोड़ की धनराशि बकाया है। विभाग इसके भुगतान के लिए लगातार प्रयासरत है। अधिकारियों की टीमें गली मोहल्लों और गांव-गांव जाकर लोगों से बिजली के बकाए बिल के भुगतान के लिए अपील कर रहे हैं।बकाए बिजली के बिल का भुगतान संबंधित उपकेंद्र पर कर सकते हैं। गांव, मोहल्ले और गलियों में पहुंच रही टीमों को भी धनराशि देकर उनसे रसीद ली जा सकती है। ऑनलाइन भुगतान भी किया जा सकता है। अधिशासी अभियंता सत्येंद्र गंगवार का कहना है कि 31 मार्च के बाद बकाए की राशि पर दो फीसदी का अतिरिक्त भार नियमानुसार ब्याज के रूप में देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें