कासगंज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता निर्वाचक नामावलियों की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि 9 दिसंबर तक अर्ह व्यक्तियों से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसी अवधि में शनिवार और रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए पोर्टल उपलब्ध कराया गया है। जिसके माध्यम से ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है।उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी डाॅ. वैभव शर्मा ने कहा कि उक्त विशेष अभियान तिथियों में मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलओ, सुपरवाइजर, पदाभिहित अधिकारी, बीएलए, एएनएम, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, किसान सहायक, किसान मित्रों, ग्राम विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहकर अर्ह मतदाताओं को संबंधित फार्म भरे जाने में सहयोग प्रदान करेंगे।