फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिकता लोगों में फूट डालने की साजिश

सार

उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर मानपुर नगरिया के एक मैरिज हाल में आयोजित हुआ।इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. राजीव कुंवर ने कहा कि सांप्रदायिकता मेहनतकश जनता में फूट डालने की साजिश है।धर्म के आधार पर नफरत की राजनीति से जनता को मूल मुद्दों को भटकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर मानपुर नगरिया के एक मैरिज हाल में आयोजित हुआ। इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. राजीव कुंवर ने कहा कि सांप्रदायिकता मेहनतकश जनता में फूट डालने की साजिश है। धर्म के आधार पर नफरत की राजनीति से जनता को मूल मुद्दों को भटकाया जा रहा है। अनाज, इलाज, शिक्षा , रोजगार आदि मुद्दों पर बेहतर काम करने में सरकार विफल है।
विज्ञापन

यूनियन के अखिल भारतीय सचिव डाक्टर विक्रम सिंह ने कहा कि भारत में खेत मजदूरों की संख्या बढ़ रही है। खेत मजदूर देश में करीब 15 करोड़ हैं, जो कि गरीबी का दंश झेल रहे हैं। कुम्हार, लुहार, बढई ,जुलाहे बुनकर आदि दस्तकारों का रोजगार छिन गया है। मनरेगा योजना में भी बजट आवंटन में कटौती की गई है। हमें ग्रामीण स्तर पर संगठन को मजबूत करना होगा। अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष सतीश कुमार ने की। महासचिव बृजलाल भारती ने भी संबोधित किया। शिविर में राजीव शांत, थान सिंह, जयलाल सरोज, कामरेड रामनिवास यादव, शिव कुमार आदि पदाधिकारी सहित प्रदेश भर से विभिन्न जिलों से आए यूनियन के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें