फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेंट पीटर्स कॉलेज में शिविर आज

Sat, 25 Jul 2026 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन 25 जुलाई को कॉलेज परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित करेगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। आयोजन सचिव डॉ. पराग गौतम ने बताया कि अब तक करीब 500 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पंजीकरण कराया है। शिविर में 50 विशेषज्ञ चिकित्सक निशुल्क परामर्श देंगे। इनमें 45 चिकित्सक कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। पांच पूर्व छात्रों की पत्नियां हैं। मधुमेह, रक्तचाप और ईसीजी जैसी कई आवश्यक जांचें भी की जाएंगी। संस्था के संरक्षक फादर डॉ. आल्विन पिंटो ने कहा कि पूर्व छात्र और उनके परिजन रक्तदान भी करेंगे। इस दौरान रामानंद चौहान, भारत महाजन, डॉ. उपेंद्र नाथ गुप्ता, डॉ. रजत कपूर, डॉ. निशांत चौहान, हर्ष महाजन, उदय गोयल, अनमोल कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें