फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पाकिस्तानी नंबर से फोन कर कॉलर ने मांगे पचास हजार रुपये

Thu, 08 Aug 2024 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। पाकिस्तान से आई व्हाट्सएप काल के जरिए एक ईंट भट्ठा व्यवसायी से उसके पुत्र को दुष्कर्म के मामले में फंसने का भय दिखाकर साइबर ठगों ने पचास हजार रुपये की मांग कर दी। हालांकि व्यवसायी ने समझदारी से काम लिया और वह ठगों के झांसे में नहीं आया। उन्होंने पहले बेटे को फोन कर उसे मामले की जानकारी दी और उसकी कुशलता के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए तहरीर भी दी। श्रीराम ईंट भट्टा उद्योग के स्वामी विजय मित्तल के फोन पर 6 अगस्त को मंगलवार को पाकिस्तानी नंबर से एक व्हाट्सएप काॅल आई। कॉलर के नाम की जगह पुलिस लिखा हुआ आ रहा था। कॉल करने वाले ने उनसे उनके बेटे का नाम पूछा और कहा कि आपका बेटा एक दुष्कर्म के मामले में पुलिस के कब्जे में है, देखने में सभ्य मालूम पड़ रहा है। यदि उसे बचाना चाहते हो तो इसी नंबर पर पचास हजार रुपये ऑनलाइन पे कर दो। इसके बाद कॉलर ने बेटे के रोने की आवाज सुना दी कि पापा मुझे बचा लो। इससे विजय मित्तल एकदम घबरा गए, हालांकि फिर भी उन्होंने समझदारी से काम लेते हुए अपने अभिषेक को फोन किया। बेटे ने जब दो बार उनका फोन नहीं उठाया तो वह परेशान हो गए, हालांकि तुरंत ही उनके पुत्र अभिषेक की कॉल आई तो व्यापारी पिता ने सारी बात बताई। उनके बेटे ने उन्हें आश्वस्त किया कि ऐसा कुछ नहीं है। वह एकदम ठीक है। साइबर ठग इस तरह की कॉल कर लोगों को ठगने का काम करते हैं। व्यवसायी विजय मित्तल ने कोतवाली में तहरीर देकर पाकिस्तान से आई इस फ्रॉड कॉल के बारे में पुलिस को अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें