फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लव जिहाद, धर्मांतरण के खिलाफ खड़े होने का किया आह्वान

Tue, 27 Aug 2024 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को पर्यटक केंद्र में विहिप बजरंग दल का हिंदू एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने लव जिहाद व धर्मांतरण के मुद्दे पर प्रखर होकर अपने मत रखे। इन मुद्दाें पर एकजुट होकर मुकाबला करने की सलाह दी।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री राजेश ने लव जिहाद व धर्मांतरण के खिलाफ हर हिंदू भाइयों को जातिवाद छोड़कर एकजुटता से खड़े होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों ने अमरनाथ यात्रा बंद करने व राम सेतु को तोड़ने का षड्यंत्र रचा था। उन्होंने कहा कि गोरक्षा के लिए विहिप कार्यकर्ताओं ने अपने सीने पर गोलियां खाई हैं। कहा कि लव जिहाद के षड्यंत्र में जो हमारी बेटियां फंसी हैं उन्हें विहिप, बजरंगदल के कार्यकर्ता व दुर्गावाहिनी की बहनें जान हथेली पर रखकर निकाल कर लाते हैं।
कवयतत्री गौरी पांडेय ने कहा कि आज की नारी सब पर भारी है। महाराणा प्रताप, शिवाजी के पीछे उनकी माताओं के दिए संस्कारों का ही हाथ था। लव जिहाद, धर्मांतरण, लैंड जिहाद होने के पीछे कारण नई पीढ़ी में संस्कारों की कमी है। नरेश वेदांती, डॉ. भैरवनाथ राजवंशी, विहिप विभाग संगठन मंत्री ब्रज प्रांत विश्व सुशील कुमार, जिलाध्यक्ष विहिप प्रमोद साहू, जिला उपाध्यक्ष संजय गौड़, जिला मंत्री नवीन सक्सेना, अंबरीष वशिष्ठ, शिवांशु दुबे, राजेंद्र मौर्य, गोविंद महेरे, यथार्थ गुप्त, पवन उपाध्याय आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें