सैंया। भूमि विकास बैंक के खिलाफ किसानों के धरने को धार देने के लिए गांवों में चौपालें लगाई जा रही है। इसमें किसानों से एकजुट होने का आह्वान किया जा रहा है। ग्राम पंचायत हिरोदा में लगी चौपाल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार ने कहा कि जब तक किसान एकजुट नहीं होंगे, उनका उत्पीड़न होता रहेगा। उन्होंने भूमि विकास बैंक के खिलाफ आंदोलन को और तेज करने का आह्वान किया है।