डॉ. अजीत सिंह अंडर-19 चैंपियनशिप
आगरा। डॉ. अजीत सिंह अंडर-19 चैंपियनशिप में सेमीफाइनल की दौड़ रोमांचक हो गई है। सीएई मथुरा और एसवीएस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में प्रवेश किया। पहले मुकाबले में सीएई मथुरा ने आरवीएस अकादमी को 10 रन से हराया। सीएई मथुरा ने 19.2 ओवर में 132 रन बनाए। विनय ने 36 और गोपाल ने 33 रन की पारियां खेलीं। आरवीएस अकादमी 20 ओवर में 7 विकेट पर 122 रन ही बना सकी। कृष्णा ने 50 और कृष्ण ने 36 रन बनाए। कृष कश्यप को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। दूसरे मुकाबले में एसवीएस ने प्लेनम मथुरा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। एसवीएस ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 206 रन का विशाल स्कोर बनाया। आलोक रतन ने 101 रन की शतकीय पारी खेली। एसवीएस ने मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।