कैडेट्स ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मैनपुरी। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में थ्री यूपी वाहिनी एनसीसी के सैन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और कैडेट्स ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस कौशल, सूबेदार मेजर साहब खान, सूबेदार राजेश जग्गी, सूबेदार केके रोका, शिव कुमार ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया। कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस कौशल ने एनसीसी कैडेट्स को बताया कि भारतीय सैनिकों ने विपरीत परिस्थितियों में दुश्मनों का सामना करते हुए देश की रक्षा की। देश की रक्षा के लिए उन्होंने अपने जीवन की भी परवाह नहीं की। हमें बलिदानी सैनिकों को नमन कर उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। संवाद