फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कैबिनेट मंत्री ने शिक्षकों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य रविवार को शिक्षिका लक्ष्मी राजावत (शालू सिंह) के बिचपुरी स्थित आवास पर पहुंची। उन्होंने शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक रंजीत सिंह, पवन शर्मा, लक्ष्मी राजावत को पटका पहनाकर सम्मानित किया। बेबीरानी मौर्य ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण नहीं करते बल्कि समाज को सही दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। इस मौके पर यशपाल राणा, पदम सिंह, आशुतोष भंडारी, त्रिलोकी शर्मा, आर्यन पचौरी, अनु चौहान, सपना तोमर, सरोज परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें