लखनऊ में आम कारोबारी सुभाष माहेश्वरी को सम्मानित करते सीएम योगी आदित्यनाथ ।
कासगंज। लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर के कारोबारी सुभाष चंद्र माहेश्वरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान आम के बाग लगाने और उनमें विभिन्न किस्मों के उत्कृष्ट पैदावार के लिए दिया गया। मुख्यमंत्री ने महोत्सव के दौरान उनकी स्टाल पर प्रदर्शित विभिन्न प्रकार के आम का अवलोकन किया और उनकी प्रशंसा भी की। सुभाष के आम के बाग शहर के गोरहा के अलावा प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी हैं। सुभाष चंद्र माहेश्वरी शहर के माधोपुरी कॉलाेनी के रहने वाले हैं। वह बीज के कारोबार से जुड़े हैं। शहर के अलावा लखनऊ में भी उनके आम के बाग हैं। शहर के गोरहा पर स्थित आम के बाग में अमेरिकी, जापानी, थाईलैंड सहित विभिन्न प्रजातियाें के आम का बाग है जो इन दिनों लोगों के बीच खास चर्चा मे है। उनके छोटे भाई गोपाल माहेश्वरी शहर के बाग को देखते हैं। मुख्यमंत्री के हाथों प्रशस्ति पत्र मिलने से सुभाष माहेश्वरी के परिवार में खुशी छाई है। उनके रिश्तेदार और शुभचिंतक भी उनकी उपलब्धि पर बधाई देने के साथ खुशी व्यक्त कर रहे हैं। गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि उनके बड़े भाई और पूरे परिवार का शौक बागवानी का है। बागवानी के प्रयासों सफल होने से न केवल खुशी मिलती है बल्कि पर्यावरण के लिए भी यह एक छोटा सा योगदान है।