फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! पति को बुढ़ापे में हुआ इश्क: हर महीने जाते हैं लंदन, रात-रात भर करते चैटिंग, थाने पहुंची महिला का दर्द

Thu, 01 Jun 2023 09:12 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में कारोबारी को लंदन की महिला से इश्क हो गया। उसे बुलाकर ताजमहल घुमाया। रात-रात भर उसके साथ चैटिंग करता है। विरोध पर पत्नी को पीटता है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक कारोबारी से उसकी पत्नी परेशान हो गई है। कहा कि पति को लंदन की महिला से इश्क हो गया है। वह उससे रात में घंटों तक व्हाट्सएप कॉल पर बात करते हैं। साल में तीन बार लंदन गए। उसे भी बुलाकर ताजमहल घुमाया। विरोध करने पर मेरी पिटाई लगाई। पीड़िता ने डीसीपी सिटी विकास कुमार से मुलाकात कर कहा कि पुलिस कोई न कोई रास्ता निकाले, जिससे पति सुधर जाए। उसका रिश्ता बच जाए।

खुदकुशी करने की धमकी देते हैं

लोहामंडी थाना क्षेत्र की महिला ने डीसीपी सिटी को बताया कि फेसबुक पर पति की लंदन की एक महिला से दोस्ती हुई थी। शादीशुदा महिला से उसका पति रात में व्हाट्सएप कॉल पर बात करता है। महिला को बुलाकर ताजमहल घूमने गया। फोटो भी खिंचाए। वह विरोध करती हैं तो पीटते हैं। किसी को बताने पर खुदकुशी की धमकी भी दे चुके हैं। थाने पर शिकायत की। मगर, पुलिस ने यही कहा कि अधिकारियों के पास जाए।

कॉल डिटेल निकलवाने की लगाई गुहार

पीड़िता ने पति की कॉल डिटेल निकलवाने की गुहार लगाई। मगर, डीसीपी सिटी ने बताया कि पुलिस कॉल डिटेल नहीं निकलवा सकती। वह शिकायत करेंगी तो पति को बुला लेगी। उसे समझाया जाएगा। काउंसिलिंग की जाएगी। हालांकि पीड़िता ने शिकायती पत्र नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें