वाहनों की चेकिंग के दौरान मौजूद आरटीओ और यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की टीम के सदस्य।
आगरा। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सीटवार बुकिंग कर पर्यटक परमिट बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर 39 बसों पर कार्रवाई की। इनमें 15 बसें सीज और 24 का चालान किया गया। यमुना एक्सप्रेस-वे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम की 6 टीमों ने कार्रवाई की। इस दौरान ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीटवार टिकट जारी कर नियमित यात्री सेवा की तरह संचालन करने वाले वाहनों की विशेष जांच की गई। जांच में अनधिकृत रूप से संचालित 39 बसें पकड़ी गईं, जिनमें 15 बसें सीज और 24 का चालान किया गया।