फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिवाली पर दिल्ली मार्ग पर बढ़ाई बसें

Thu, 31 Oct 2024 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दिवाली पर्व पर यात्रियों की संख्या बढ़ी हुई है। दिल्ली से आने वाले यात्रियों के लिए डिपो ने लगभग आधी बसें लगाई हें। इससे अन्य मार्गों पर वाहनों के लिए यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैँ। फर्रुखाबाद व अन्य मार्गों के लिए बसे पाने के लिए यात्री परेशान रहे।दिवाली पर्व पर अपने घरों पर दिल्ली की ओर से आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। इसके मद्देनजर 99 बसों के बेड़े में से 50 बसें दिल्ली मार्ग पर लगाईं। इससे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद आदि स्थानों से आने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं हो। दिल्ली से यहां तक तो यात्री आ गए, इसके बाद उन्हें गंतव्य तक जाने के लिए लोकल मार्गों पर वाहनों का इंतजार करना पड़ा। मथुरा, फर्रुखाबाद जाने वाले यात्रियों वाहनों के लिए परेशान होना पड़ा। फर्रुखाबाद जाने के लिए यात्रियों को एटा होकर जाना पड़ा। सोरोंजी, कछला, सहावर सहित अन्य मार्गों पर यात्री टेंपो के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचे। एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें