फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नोएडा के लिए बस सेवा आज से

Sat, 01 Jun 2024 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नोएडा जाने के लिए यात्रियों को अब रोडवेज बस भी मिलेगी। इसके लिए शनिवार से रोडवेज बस सेवा शुरू होगी। यह बस सुबह 11 बजे कासगंज बस स्टैंड से नोएडा के लिए रवाना होगी। यह बस दिल्ली तक जाएगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम से माह मई में रोडवेज डिपो को दो नई बीएस-6 मानक की बसें मिली हैं। इनमें एक बस का संचालन शनिवार से वाया नोएडा, दिल्ली आनंद बिहार तक किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह सुबह 11 बजे रवाना होगी, 4 बजे नोएडा परी चौक पहुंचेगी और आनंद बिहार बस स्टैंड पर 4:30 बजे पहुंच जाएगी। इससे नोएडा जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होंगी। हालांकि वापस कासगंज आते समय यह नोएडा नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें