फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सोराेंजी से पुष्कर के लिए बस सेवा शुरू

Sat, 14 Sep 2024 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी (कासगंज)। वराह धाम तीर्थनगरी सोरोंजी से ब्रह्माजी की नगरी पुष्करके लिए बस सेवा का डिपो ने शुक्रवार से शुभारंभ दिया। बस को सदर विधायक देवेंद्र राजपूत और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ओम प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुष्कर के लिए बस जयपुर, दौसा, भरतपुर और मथुरा होकर जाएगी। इससे यहां जाने वाले यात्रियों को भी इस बस का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार प्रदेश में बेहतर बस सेवाएं देने पर जोर दे रही है। इसी के तहत के सोरोंजी से पुष्कर के लिए यह बस सेवा शुरु की गई है। एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि यह बस मथुरा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर होकर पुष्कर जाएगी। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। यह बस सोरोंजी से दोपहर 2 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4 बजे पुष्कर पहुंचेगी।दूसरी बस पुष्कर से शाम को 4:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:35 बजे सोरोंजी आएगी। लंबी दूरी होने के कारण इस बस पर दो चालक व एक परिचालक रहेंगे। इस दौरान प्रवीन शर्मा, ब्रजेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें