फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ध्यानार्थ... मेरठ मेरठ-मुजफ्फरनगर के लिए चली बस

Wed, 07 May 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में मेरठ, मुजफ्फर नगर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सदर विधायक देवेंद्र राजपूत साथ म
विज्ञापन
कासगंज! परिवहन निगम ने मेरठ-मुजफ्फरनगर के लिए बस सेवा का संचालन बुधवार को किया। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने रोडवेज बस स्टैंड से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन बस में 20 यात्रियों ने सफर किया। बस का संचालन होने से इस मार्ग पर लोगों का सफर सुगम होगा। कासगंज डिपो से मेरठ और मुजफ्फरनगर के लिए सीधी कोई परिवहन की व्यवस्था नहीं थी। रोडवेज ने बुधवार को एक बस का संचालन इस मार्ग पर शुरू किया। बस स्टैंड से यह बस सुबह 7:00 बजे रवाना होगी। बस का सीधा संचालन होने से यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी । यात्रियों को अब अलीगढ़ से बस नहीं बदलनी होगी। बुधवार की सुबह विधायक सदर देवेंद्र राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। सदर विधायक ने कहा कि सरकार सभी क्षेत्रों में विकास कार्य कर रही है। क्षेत्र में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक ओमप्रकाश, डिपो इंचार्ज प्रवीण शर्मा सीनियर फोरमैन वरिष्ठ केंद्र प्रभारी विनोद कुमार मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें