फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः फर्रुखाबाद जा रही बरातियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, 20 लोग घायल

Sun, 28 Apr 2019 10:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
पलटी बस हादसे के घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरातियों को लेकर फर्रुखाबाद जा रही बस भोगांव थाना क्षेत्र में छाछा के पास कैंटर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में बस में सवार एक बराती की मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नगला सुम्मेर निवासी बाबू जी के पुत्र शैलेश कुमार की बरात रविवार शाम को रूपनगर, तिलियानी फर्रुखाबाद जा रही थी। गांव से 40 से 50 बराती बस में सवार होकर फर्रुखाबाद जा रहे थे। शाम करीब साढ़े नौ बजे बस भोगांव थाना क्षेत्र में छाछा तिराहा के पास कैंटर से टकराने के बाद पलट गई। 

हादसे में बस में सवार 65 वर्षीय रोशनलाल पुत्र सुघर सिंह निवासी नगला सुम्मेर की मौत हो गई। वहीं नगला सुम्मेर निवासी आनंद कुमार, नंदराम, अतुल कुमार, श्यामवीर सिंह, नवाब सिंह, अलकेश और सत्यवीर सिंह करीब बीस यात्री घायल हो गए। 
विज्ञापन


वहीं कैंटर चालक मोहम्मद आलम निवासी सीतापुर की हालत गंभीर बताई गई थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा किया। इसके साथ ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें