आग लगने के बाद जलती बस, चश्मदीद महेश
आगरा। ईदगाह बस स्टैंड के पास राजस्थान के धौलपुर स्थित बसेड़ी से सोरों जा रही प्राइवेट बस में रात 1:30 बजे अचानक आग लग गई। बस में सवार 40-50 सवारियां थीं। उनमें चीख पुकार मच गई। लोगों ने बस से कूदकर खुद को बचाया। बस में लगी आग को बुझाया नहीं जा सका। बाद में सूचना पर दो दमकल पहुंच गईं। स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे बाद आग बुझ सकी। इससे बस जल गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यात्री महेश ने बताया कि सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं और गंगा स्नान के लिए सोरों जा रहे थे। चालक सीट के पास लगे इंजन से अचानक धुआं निकालने के बाद आग लग गई। किसी तरह लोगों ने खुद को बचाया।
आग लगने के बाद जलती बस, चश्मदीद महेश