आगरा। एसएन मेडिकल कालेज की बर्न यूनिट में छह माह में बनकर तैयार हो जाएगी और मरीजों को इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बर्न यूनिट के प्रथम तल पर आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर और भूतल पर वार्ड होंगे।
एसएन मेडिकल कॉलेज में आठ मंजिला नर्सरी भवन के सामने पुराने मेडिसिन विभाग के भवन की जमीन पर बर्न यूनिट का निर्माण कार्य चल रहा है। 30 बेड की बर्न यूनिट बननी है। वर्ष 2019 में ही काम शुरू हो गया था। बजट मिलने में हुई देरी की वजह से काम लटका और अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। अब बजट मिल पाया गया है। एसएन मेडिकल कॉलेज में बर्न यूनिट नहीं है। अभी जले हुए मरीजों के उपचार के लिए सर्जरी विभाग में ही 10 बेड की व्यवस्था की गई है।
एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बजट समय से मिल जाता तो भवन अब तक बनकर तैयार हो गया होता। जल्द 1.07 करोड़ का बजट जारी हो जाएगा, प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। करीब 4.07 करोड़ रुपये की लागत से बर्न यूनिट तैयार हो रही है। कार्यदायी संस्थान सीएनडीएस है।