फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने बियर की दुकान में सेंंध लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। थाना जगदीशपुरा के प्रतापनगर स्थित एक बियर की दुकान की पिछली दीवार बुधवार रात को तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। गार्ड के आने पर चोर भाग गए। प्रताप नगर चाैराहे पर बियर की दुकान है। बुधवार की आधी रात को दो-तीन चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़ दी। दुकान के सामने कॉलोनी में रहने वाले गार्ड पवन कुमार ने दीवार को तोड़ने की आवाज सुनी। वह शोर मचाता हुआ दुकान के पीछे की ओर गया। वहां दो-तीन चोरों को देखा। गार्ड को अपनी ओर आता देखकर चोर वहां से भाग गए। चोरों ने दीवार को तोड़ दिया था। मगर, वह दुकान की जगह उसके पीछे बने कमरे की दीवार थी। जहां से वह दुकान के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। गार्ड पवन कुमार के 112 नंबर पर सूचना देने पर शाहगंज अौर जगदीशपुरा थानों की पुलिस माैके पर पहुंच गई। चोरों को पकड़ने के लिए अासपास के इलाके में चेकिंग की गई, लेकिन वह हाथ नहीं आए। दुकान के ठेकेदार को बुलाकर जानकारी करने पर उसने बियर की बोतलें नहीं ले जाने की पुष्टि की। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा राजेश कुमार ने बताया चोर बियर की दुकान से कुछ नहीं ले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें