फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्मशान स्थल पर दबंगों ने किया कब्जा

Wed, 20 Nov 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। तहसील क्षेत्र में दबंगों ने अपने खेतों की भूमि को बढ़ाने के लालच में श्मशान की भूमि को भी नहीं छोड़ा। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण शव लेकर श्मशान स्थल पर पहुंचे तो यहां की स्थिति देखकर चौंक गए। श्मशान स्थल की भूमि पर ग्रामीणों ने अपने खेत में जोत लिया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने श्मशान स्थल पर प्रदर्शन किया। पटियाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मजराजात, ग्राम घोसगंज स्थित श्मशान की जमीन को पड़ोसी खेत वालों ने अपने खेतों में मिला लिया है। इससे यहां सिर्फ नाम मात्र की जमीन रह गई है। इसकी जानकारी बुधवार को उस समय हुई जब सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर परिजन व ग्रामीण उसके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान स्थल पर पहुंचे। यहां पता लगा कि श्मशान की भूमि मौके पर बहुत कम रह गई है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। 11 गांवों घोसगंज, नगला भीमसेन, नगला मक्खन, देवी नगला, गंगपुर, किशोरी नगला, बोड़ान नगला, नगला भज्जू, नगला पर्वत, नगला मंशा, गुदरागंज के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मेधा रूपम से श्मशान की भूमि की पैमाइश करा कर यहां चहारदीवारी कराए जाने कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें