फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटकर लूटा

Tue, 15 Oct 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र के साथ दबंगों ने अपहरण कर मारपीट की और लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन उसकी वहां सुनवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम खितौली निवासी पीड़ित जुल्फिकार ने बताया कि 31 अगस्त को वह अपने पुत्र नाजिम के साथ अपनी पुत्री के घर गांव सेवनपुर गया था। जब वह वहां से अपने गांव लौट रहा था तो गांव नाथूपुर के निकट रमेश, उमेश, सुभाष व गोवर्धन पुत्रगण बादाम सिंह निवासीगण ग्राम जहांगीरपुर सहावर और कैलाश निवासी ग्राम कनोई थाना सहावर ने दोनों को रोक लिया।
इसके बाद बाइक पर बैठाकर ग्राम जहांगीरपुर ले जाकर दोनों के साथ मारपीट की और 8600 रुपये व सोने की चेन लूट ली। किसी तरह से वह वहां से जान बचाकर भागे। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें