फतेहाबाद फोटो।तहसील फतेहाबाद के गांव पिन्नापुरा में पैमाइश करती टीम , बुलडोजर से अवैध कब्जा हटव
खंदौली। गांव रामनगर (गढ़ी रायसिंह) में चकरोड से कब्जा हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को शुक्रवार को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
एसडीएम एत्मादपुर सुमित सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर पहुंची थी। टीम द्वारा एक मकान पर कार्रवाई करने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष की महिलाओं के उग्र विरोध के चलते प्रशासन ने कार्रवाई रोक दी और कब्जा हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया। शिकायतकर्ता शिवम शर्मा और प्रमोद शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने एक गरीब परिवार का कमरा ढहा दिया, लेकिन दूसरे पक्ष के पक्के निर्माण पर कार्रवाई नहीं की। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन में शिकायत करने की बात कही। वहीं, वृद्ध किसान पन्नालाल शर्मा ने चकरोड की पैमाइश को गलत बताते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 1999 के आदेशों की अनदेखी की गई और कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद उनके खेत में रास्ता निकाला गया।
समय सीमा के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुमित सिंह, एसडीएम एत्मादपुर