फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध खनन में बुलडोजर और तीन ट्रैक्टर सीज

Sun, 28 Jun 2026 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। नरहोली गांव में शुक्रवार रात बुलडोजर से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। शिकायत पर बाह के एसडीएम विनोद कुमार एवं तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ पहुंचे तो बुलडोजर से खोदकर मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरा जा रहा था। एसडीएम बाह विनोद कुमार ने बताया कि खनन संबंधी कोई प्रपत्र न दिखाए जाने पर बुलडोजर और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया गया। जिन्हें बाह थाने में लाकर सीज करा दिया है। खनन विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें