फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: सांड़ ने बुजुर्ग महिला को सड़क पर पटका, सींग घुसने से पेट फटा, हालत गंभीर

Thu, 01 Dec 2022 08:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा की संगम कॉलोनी में बृहस्पतिवार की सुबह बुजुर्ग महिला अपने घर से बाहर निकली ही थी, तभी सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। 
विज्ञापन
निराश्रित गोवंश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में निराश्रित गोवंश जहां फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं लोगों पर भी हमला कर रहे हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र में जीटी रोड स्थित संगम कॉलोनी में बृहस्पतिवार को घर से बाहर निकली एक बुजुर्ग महिला पर सांड़ ने हमला कर दिया। सींग घुसने से उनका पेट फट गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक सुकुमारी (62) बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे घर से बाहर निकली ही थीं। तभी गली में कई गोवंश आ गए। इनमें से एक सांड़ ने हमला कर दिया। साड़ ने सुकुमार को सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। एक सींग उनके पेट में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने कई टांकें लगाए हैं, इलाज चल रहा है। इमरजेंसी विभाग प्रभारी डॉ. राहुल वार्ष्णेय ने बताया कि सांड़ के हमले से वृद्धा घायल हुई है। पेट फट गया था, जिसके टांकें लगाकर उपचार किया गया है। 

तीन दिन पहले हो चुकी एक वृद्धा की मौत

इससे पहले सांड़ के हमले से 29 नवंबर को पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव दरबपुर में 65 वर्षीय किताबश्री की मौत हो चुकी है। वह सुबह के समय शौच के लिए खेतों में जा रहीं थीं। इसी दौरान वहां पर घूम रहे एक सांड़ ने हमला कर दिया। टक्कर लगने से किताबश्री की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पूर्व भी जिले में भी सांड़ के हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें