फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांड़ के हमले से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Tue, 05 Sep 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। गंजडुंडवारा बाजार से सामान की खरीदारी कर जा रहे बाइक सवारों को बहोटा गेट के समीप सांड़ से हमला कर दिया। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सांड़ के हमले से मौत बाइक सवार विकास (22) निवासी मोतीनगर की हुई। वह गांव के ही राजकुमार सिंह के साथ बाइक से सामान की खरीदारी के लिए गंजडुंडवारा आया हुआ था। दोनों ही बाइक पर सवार होकर खरीदारी के बाद वापस अपने गांव मोतीनगर जा रहे थे। जब वह बहोटा गेट के निकट पहुंचे तो सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। जिससे दोनों ही बाइक सहित सड़क पर गिर गए। दोनों ही गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने जब उन्हें घायल देखा तो जानकारी पुलिस को दी। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया। जब कि राजकुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें