किरावली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को भैंस चोरी की फर्जी प्राथमिकी का खुलासा कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गांव खेड़ा बाकंदा निवासी राजेश पुत्र नेकराम ने 6 जनवरी को 5 मवेशी चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को निनवाया मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उनसे 11 हजार रुपये बरामद किये हैं। पकड़े गए आरोपितों के नाम पुलिस ने बंटू पुत्र मोला निवासी मेहमान नगर अछनेरा और खेड़ा बाकंदा निवासी राजेश बताए हैं।