आगरा। भैंस चोरी के मामले में पुलिस ने घटना के 11 दिन बाद आरोपियों को अन्य मुकदमे में गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की थी। बरामद पशुओं की पहचान का कोई साक्ष्य पेश नहीं किया। इस पर एडीजे-25 मदन मोहन ने संदेह के लाभ में सदर थाना क्षेत्र के शहीद नगर निवासी इमरान उर्फ बवुआ, भइये, खेरिया मोड़ निवासी अफसर और सुल्तानपुरा कैंट निवासी मुस्तकीम उर्फ बड्डी को बरी कर दिया। थाना बसई अरेला में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार राजेश सिंह ने तहरीर दी थी। मामला 19 जुलाई 2024 की रात चोरी का है। संवाद