उत्तर प्रदेश के एटा जिले में भैंस ने बवाल करा दिया। मामला थाना राजा का रामपुर के नगला कोठी गांव का है। हुआ कुछ ये कि एक किसान की भैंस खेत में घुस गई। इसी बात को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। बताया गया है कि एक पक्ष के लोग दबंग हैं, जिन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों को जमकर पीटा। इस दौरान लाठी-डंडे चले और फिर फायरिंग शुरू हो गई। एकाएक हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। इस दौरान किसी ने फायरिंग का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। वहीं फायरिंग की सूचना पर गांव में पुलिस पहुंच गई। झगड़े में घायल हुए चार लोगों को उपचार के लिए पुलिस ने सामुदायिक केन्द्र में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।