फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीटेक की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sun, 18 Jun 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

शहर के मौसम बाग कालोनी की रहने वाली बीटेक की छात्रा ने शनिवार की देर रात घर में दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह परिजन को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिजन खुदकुशी को लेकर कोई वजह नहीं बता सके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मौसम बाग कालोनी निवासी अमर सिंह की पुत्री ज्योति (27) बीटेक की छात्रा थी। शनिवार की रात वह सभी परिजन के साथ खाना खाने के बाद छत पर सोने के लिए गई थी। रात के समय किसी समय नीचे उतर कर उसने बरामदे में लगी बल्ली में दुपट्टा का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह जागने पर जब परिजन ने ज्योति का शव फंदे पर लटका देखा तो चीख निकल गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ज्योति ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर परिजन कोई वजह नहीं बता सके। उक्त घटना के बाद मृतका के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें