फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बसपा कार्यकर्ताओं को दी संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी

Sun, 21 Jun 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बसपा के सदस्यता कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी गण फतेहपुर सिकरी
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। बहुजन समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को एक रिजॉर्ट में एक दिवसीय सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बसपा की नीतियों, कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा सदस्यता अभियान को गति देने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार है, इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ अभियान में जुटें। कार्यक्रम में मंडल कॉर्डिनेटर संतोष आनंद, विमल वर्मा, विक्रम सिंह, डॉ. मुकेश राजपूत, विमल वर्मा, रामनरेश कर्दम, सुशील भंडारी, रविंद्र पार्षद, जिलाध्यक्ष मनीष कमल, बंटी सिकरवार, राजू कर्दम, मनोज कबीरा, नरेंद्र ठेकेदार, राजेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें