फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दन्नाहार क्षेत्र से बीएससी की छात्रा हुई लापता

Thu, 18 Apr 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक बीएससी की छात्रा लापता हो गई। परिजन ने काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं लग सका। जानकारी मिली कि गांव का ही रहने वाला नामजद उसे साथ ले गया है। नामजद के खिलाफ छात्रा के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि पुत्री बीएससी की छात्रा है। 11 अप्रैल को पुत्री घर से बाजार खरीदारी करने की बात कह कर गई थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब पुत्री घर वापस नहीं लौटी तो चिंता हुई। युवती की तलाश करना शुरू कर दिया। काफी खोजबीन करने के बाद भी छात्रा का पता नहीं लग सका।
छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि आकाश गुप्ता उनकी पुत्री को अपने साथ शादी करने के लिए ले गया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने छात्रा और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें